उत्तरप्रदेशबागपत

चोरी के आरोपी बच्चों को दी गई तालिबानी सजा  

 सजा का वीडियो हुआ शोसल मीडिया पर जमकर वायरल

  1. चोरी करने पर बच्चों को दी गई तालिबानी सजा

सजा का वीडियो हुआ शोसल मीडिया पर जमकर वायरल

मामले की जांच में जुटी थाना पुलिस

बागपत (कुलदीप पंडित)  बागपत में तीन बच्चों को चोरी का आरोपी मानते हुए उनके हाथ पैर बांधने ओर मारपीट करते हुए तालिबानी सजा का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर अब जमकर वायरल हो रहा है।
दरअसल आपको बता दें वायरल वीडियो बागपत कोतवाली क्षेत्र के सरूरपुर कला का बताया जा रहा है, जिसमें तीन बच्चों को रस्सी से बांधकर सजा दी जा रही है। ओर वायरल वीडियो में बंधक तीनो बच्चे अपने आप को छोड़ने की गुहार भी लगाते नजर आ रहे है। हालांकि वायरल वीडियो में बंघक तीनो बच्चे चोरी करने की बात को भी स्वीकार कर रहे है। तीनों बच्चे बागपत सिटी के बताए जा रहे हैं, जो शहर कोतवाली क्षेत्र के सरूरपुर गांव में चोरी की वारदात को अंजाम देते थे । ग्रामीणों ने तीनों बच्चों को पकड़ लिया और उनके हाथ पैर बांधकर तब तक पिटाई करते रहे, जब तक उन्होंने चोरी की वारदात को स्वीकार नहीं कर लिया। पूरी घटना का एक वीडियो भी बनाया गया है, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो के बाद थाना पुलिस हरकत में आ गई और पूरे मामले की जांच में जुट गई है। अब देखना यह होगा कि तालिबानी सजा देने वाले ग्रामीणों के खिलाफ क्या कार्रवाई होती है, और बंधक बने बच्चों पर पुलिस का एक्शन क्या होता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *