गोवंश की सूचना पर हिंदू संघठनो में बना भारी रोष
सूचना पर पहुची पुलिस ने अवशेषों को मिट्टी में दफनाया

गोवंश की सूचना पर हिंदू संघठनो में बना भारी रोष
सूचना पर पहुची पुलिस ने अवशेषों को मिट्टी में दफनाया
बागपत (कुलदीप पंडित) बागपत में गोवंश की तस्करी रुकने का नाम नही ले रही है। ताजा मामला बागपत कोतवाली क्षेत्र के यमुना पुस्ता का है, जहाँ दिन निकलते ही गाय के अवशेष मिलने से हड़कम्प मच गया। सूचना पर पहुचे हिन्दू संघठनो के लोगो ने बागपत पुलिस को सूचना देते हुए शीघ्र आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की वही घटना पर बागपत से भाजपा सांसद के पूर्व प्रतिनिधि ठाकुर प्रदीप सिंह पर मोके पर पहुचे ओर घटना पर गहरा रोष जताते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। दरअसल आपको बता दे कि दो दिन पूर्व ही बागपत पुलिस ने नेथला मोड़ पर मुठभेड़ के बाद चार गो तस्करों को गिरफ्तार किया था । लेकिन आज जंगल मे खुलेआम मिले गाय के अवशेषों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर प्रश्न चिन्ह लगा दिया है। हालांकि पुलिस ने गोवंश को मिट्टी में दफनाते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। और पूरे मामले की जांच में जुटी है।



