उत्तरप्रदेशबागपत

यमुना में जलस्तर बढ़ने और बाढ़ से निबटने के लिए बागपत प्रशासन हुआ अलर्ट

जिलाधिकारी ने निरीक्षण कर अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश

यमुना में जलस्तर बढ़ने और बाढ़ से निबटने के लिए बागपत प्रशासन हुआ अलर्ट

जिलाधिकारी ने निरीक्षण कर अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश

बागपत (कुलदीप पंडित) बे मौषम हो रही बरसात के कारण, यमुना का जलस्तर बढ़ने और बाढ़ से निबटने के लिए बागपत का जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट हो गया है। जिलाधिकारी जेपी सिंह ने यमुना घाट का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए है। जिलाधिकारी जेपी सिंह ने काठा ओर अलीपुर तटबंध का भी निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने सिचाई विभाग के अधिकारियों को बाढ़ प्रभावित गांव में चाकचौबंद व्यवस्था करने के निर्देश दिए है।

दरअसल आपको बता दें की बरसात के समय यमुना का जलस्तर बढ़ जाता है, जिस कारण यमुना के निकट बसने वाले गांव में बाढ़ का खतरा बढ़ जाता है, इसी खतरे को देखते हुए जिलाधिकारी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *