उत्तरप्रदेशबागपत
दिन निकलते ही हत्या की सनसनीखेज वारदात
चाकुओं से गोदकर पड़ोसी ने अपने ही पड़ोसी को उतारा मौत के घाट

दिन निकलते ही हत्या की सनसनीखेज वारदात
चाकुओं से गोदकर पड़ोसी ने अपने ही पड़ोसी को उतारा मौत के घाट
बागपत (कुलदीप पंडित) शहर कोतवाली क्षेत्र में युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या की वारदात सामने आई है। परिजनों ने पुरानी रंजिश के चलते 4 लोगो पर हत्या करने का आरोप लगाया है । मौके पर पहुंचीं पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया हैं, और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई हैं।
मृतक का नाम शहजाद बताया जा रहा है। जिसकी उम्र केवल 18 वर्ष है। परिजन ने बताया की शाम उसको कुछ लोग घर से बुलाकर ले गए थे, जिसके बाद उसका शव पड़ा हुआ मिला है। परिजनों ने जुबेर पक्ष के 4 लोगो पर पुरानी रंजिश के कारण हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है । फिलहाल शहर कोतवाली पुलिस पुरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई हैं।



