उत्तरप्रदेशबागपत

ग्राम पंचायत मीटिंग के दौरान गांव के दबंगो ने प्रधान पति के साथ कि मारपीट

दबंगो के डर से प्रधान पति हुआ परिवार सहित अपने ही घर मे कैद

बागपत में दबंगो के हौसले बुलंद

ग्राम पंचायत मीटिंग के दौरान गांव के दबंगो ने प्रधान पति के साथ कि मारपीट

मारपीट का वीडियो हुआ शोसल मीडिया पर तेजी से वायरल

दबंगो के डर से प्रधान पति हुआ परिवार सहित अपने ही घर मे कैद।

बागपत (कुलदीप पंडित) बागपत में दबंगो की दबंगई रुकने का नाम नही ले रही है। ताजा मामला बालैनी थाना क्षेत्र के दत्तनगर गांव का है। जहाँ चुनावी रंजिश को लेकर ग्राम प्रधान पति को पंचायत घर में घुसकर दबंगों ने लाठी-डंडो और लोहे की रॉड से पिट पिट गम्भीर रूप से घायल कर दिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर अब तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं दबंगों के डर से ग्राम प्रधान दंपत्ति अपने ही घर में कैद होने पर मजबूर है।

दरअसल आपको बता दे कि खबर उत्तर प्रदेश के बागपत से है। जहाँ दबंगों के हौसले इतने बुलंद है, की दबंगो ने एक ग्राम पंचायत में घुसकर ग्राम प्रधान पति के साथ बेरहमी से मारपीट की वारदात को, बेख़ौफ़ होकर अंजाम दिया है। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ग्राम प्रधान और ग्राम प्रधान पति ग्राम पंचायत में मीटिंग कर रहे थे, तभी गांव के तीन दबंग युवक वहां पहुंचे और ग्राम प्रधान पति के साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट चुनावी रंजिश को लेकर की गई, जिसमें दबंगों ने लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से ग्राम प्रधान पति को जमकर पीटा जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मारपीट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। मारपीट का शिकार हुए प्रधान पति का कहना है कि,उनसे गांव के ही तीन दबंग चुनावी रंजिस रखते हैं। जिसके चलते उन पर हमला किया गया फिलहाल दबंगों के खौफ से ग्राम प्रधान दंपत्ति अपने ही घर में कैद है, और ना ही गांव में विकास कार्य करा पा रहे हैं। विकास कार्यों में भी दबंग अपनी दखलंदाजी करते है। ग्राम प्रधान पति ने पुलिस पर भी कोई कार्रवाई न करने का भी आरोप लगाया है, जिसके चलते दबंग उन्हें लगातार परेशान कर रहे हैं। फिलहाल पीड़ित ने डीएम से शिकायत करते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *