उत्तरप्रदेशबागपत

आउटसोर्सिंग स्टाफ नर्सो ने किया सीएमओ बागपत में धरना प्रदर्शन

मुख्यमंत्री के नाम सीएमओ को सौपा ज्ञापन

आउटसोर्सिंग स्टाफ नर्सो ने किया सीएमओ बागपत में धरना प्रदर्शन

मुख्यमंत्री के नाम सीएमओ को सौपा ज्ञापन

  1.  बागपत (कुलदीप पंडित) आउटसोर्सिंग स्टाफ नर्सो ने सीएमओ ऑफिस पहुंचकर धरना प्रदर्शन किया। संविदा समाप्त किए जाने से गुस्साए आउटसोर्सिंग दर्जनों नर्सों ने धरना प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री के नाम एक सीएमओ को ज्ञापन सौंपा है। उनकी मांग है कि उनकी संविदा समाप्त ना करके अब उन्हें एनएचएम में शामिल किया जाना चाहिए जिससे वह स्वास्थ्य सेवाएं कर सकें।

पूरा मामला बागपत के स्वास्थ विभाग से जुड़ा है। जहां कोरोना टाइम में संविदा पर 3 वर्ष के लिए आउटसोर्सिंग नर्सों का चयन किया गया था। अब समय पूरा होने पर आउटसोर्सिंग नर्सों को संविदा समाप्त की जा रही है। जिससे गुस्साई दर्जनों आउटसोर्सिंग नर्सों ने सीएमओ ऑफिस पहुंचकर धरना प्रदर्शन दिया। उनका कहना है कि जान जोखिम में डालकर उन्होंने 3 वर्ष तक स्वास्थ्य सेवाएं की लेकिन अब उन्हें संविदा समाप्त करके बेरोजगार किया जा रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम सीएमओ को ज्ञापन सौंपा और कहा कि उन्हें संविदा समाप्त ना करके एनएचएम में शामिल किया जाए। जिससे वह स्वास्थ सेवा कर सके और उनकी संविदा समाप्त होती है तो उन्हें आर्थिक तंगी से जूझना पड़ेगा। फिलहाल आउटसोर्सिंग नर्सों ने सीएमओ को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर संविदा समाप्त करके एन एच एम में शामिल किए जाने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *