उत्तरप्रदेशबागपत

हर आंगन योग कार्यक्रम का जिलाधिकारी ने किया शुभारंभ   

15 जून से 21 जून तक चलेगा योग पखवाड़ा 

हर आंगन योग कार्यक्रम का जिलाधिकारी ने शुभारंभ किया  

15 जून से 21 जून तक चलेगा योग पखवाड़ा 

बागपत (कुलदीप पंडित) बागपत कलेक्ट्रेट लोक मंच से हर आंगन योग कार्यक्रम का आज जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने शुभारंभ किया ।

दरअसल आपको बता दे कि यह 9वां अंतर्राष्ट्रीय योग सप्ताह कार्यक्रम 15 जून से 21 जून तक जनपद में मनाया जाएगा । जिसका आज बागपत कलेक्ट्रेट लोक मंच पर सुबह छह बजे जिला स्तर के समस्त अधिकारियों ने आठ बजे तक योग किया। जिलाधिकारी ने इस योग का शुभारंभ किया. हर आंगन योग की पहल के साथ सभी उपस्थित लोगों को योग की शपथ दिलाई गयी. इस योग कार्यक्रम में जनपद के सभी ग्राम पंचायत,जिला पंचायत,खंड विकास अधिकारी कार्यालय, नगर पालिका, नगर पंचायत, जिला मुख्यालय,तहसील आदि स्थलों पर योगाभ्यास किया गया। जिलाधिकारी ने सभी से आह्वान किया कि व्यक्ति पर सबसे बड़ा धन अपनी निरोगी काया है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति प्रतिदिन योग अभ्यास करें अपने आप को स्वस्थ रखें निरोगी रखें और प्रसन्न रहें। प्रत्येक व्यक्ति इस योग के सप्ताह पखवाड़ा अभियान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें और योग करें । इस इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष सूरज पाल गुर्जर,अपर जिलाधिकारी प्रतिपाल चैहान मुख्य विकास अधिकारी एम एल व्यास, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ दिनेश कुमार प्रभागीय वन अधिकारी हेमंत सेठ,कृषि उपनिदेशक प्रशांत कुमार, सहायक उपायुक्त खाद सुरक्षा मानवेंद्र सिंह,जिला युवा अधिकारी अरुण तिवारी, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ मोनिका गुप्ता सहित आदि उपस्थित रहे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *