बागपत में 6 दिन पूर्व चाकू से गोदकर हुई हत्या का मामला
मोहल्ले में किया विशाल पंचायत का आयोजन

बागपत में 6 दिन पूर्व चाकू से गोदकर हुई हत्या का मामला
पीड़ितों ने पुलिस पर लगाया निष्पक्ष कार्रवाई ना करने का आरोप
मोहल्ले में किया विशाल पंचायत का आयोजन
बागपत (कुलदीप पंडित) बागपत में 6 दिन पूर्व, दिन निकलते ही मोहल्ले के चार लोगों ने एक युवक की चाकू से गोंदकर निर्मम हत्या की वारदात को अंजाम दिया था। जिसके बाद परिजनों ने चार लोगों को नामजद करते हुए हत्या का मामला दर्ज कराया था लेकिन पीड़ितों ने पुलिस पर निष्पक्ष कार्यवाही ना करने का आरोप लगाते हुए विशाल पंचायत का आयोजन किया है। पंचायत में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि, यदि पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की तो वह मुख्यमंत्री के दरबार में जाकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करेंगे।
दरअसल आपको बता दें कि पूरा मामला बागपत कोतवाली क्षेत्र के निरोजपुर रोड का है। जहां दिन निकलते ही मोहल्ले के चार लोगों ने एक युवक की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या कर दी थी । हत्या के समय मौजूद लोगों ने चारो युवकों के नाम परिजनों को बताए, परिजनों ने चारों लोगों को नामजद करते हुए थाने पर हत्या का मामला दर्ज करा दिया था । पीड़ितों का आरोप है कि पुलिस ने नामजद चारों हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन एक युवक पर हत्या का आरोप सिद्ध करते हुए सभी लोगों को थाने से छोड़ दिया है। पुलिस की इस कार्रवाई को लेकर पीड़ित पक्ष में भारी रोष बन हुआ है। और उन्होंने एक विशाल पंचायत कर मुख्यमंत्री के दरबार में गुहार लगाने का निर्णय लिया है । अब देखना यह होगा कि पुलिस पूरे मामले में क्या कार्रवाई करती है।



