उत्तरप्रदेशबागपत

निर्माणधीन मकान में लगी हाईवोल्टेज तारो के कारण भीषण आग

खाना बना रही युवती भी आग में झुलसी,हालत बनी गम्भीर

निर्माणधीन मकान में लगी हाईवोल्टेज तारो के कारण भीषण आग

लाखो रुपये से अधिक कीमत का सामान जलकर हुआ राख

मकान में खाना बना रही युवती भी आग में झुलसी,हालत बनी गम्भीर

बागपत (कुलदीप पंडित) एक निर्माणाधीन मकान का सरिया उच्च विद्युत क्षमता लाइन पर गिर जाने के बाद मकान में आग लग जाने से लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया वही मकान में खाना बना रही एक युवती भी गंभीर रूप से झुलस गई मौके पर पहुंची फायर फाइटर्स ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया वहीं घायल युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे दिल्ली हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया है। दरअसल पूरा मामला बागपत कोतवाली क्षेत्र के सिसाना गांव का है, जहां गांव निवासी इंद्रपाल अपने मकान का निर्माण कर रहा है। निर्माण कार्य के दौरान एक सरिया मकान के बाहर से गुजर रही उच्च विद्युत क्षमता लाइन से टकरा गया जिसके बाद मकान में भीषण आग लग गई। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया वहीं स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची फायर फाइटर की टीम ने घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक मकान में रखा लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। फिलहाल फायर फाइटर्स ने आग पर काबू पा लिया है। आग के दौरान हाईवे पर भी जाम की स्थिति बनी रही। वहीं आग की चपेट में आने से घायल हुई 20 वर्षीय युवती सपना को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे दिल्ली हॉस्पिटल में रेफर कर दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *