बागपत कोर्ट रोड बनी जंग का अखाड़ा, बहू ने सास ओर पति को चप्पलों से पीटा
मारपीट का वीडियो हुआ कैमरे में कैद

बागपत कोर्ट रोड बनी जंग का अखाड़ा, बहू ने सास ओर पति को चप्पलों से पीटा
मारपीट का वीडियो हुआ कैमरे में कैद
बागपत (कुलदीप पंडित) बागपत डिस्ट्रिक्ट कोर्ट की तारीख से वापस लोट रहे पति पत्नी और सास के बीच हाईवे पर हाईवोल्टेज ड्रामा हुआ। पत्नी ने पति पर तीन तलाक देने का आरोप लगाते हुए उसकी चप्पलों से खबर ली।पत्नी का आरोप है की पति ने उसे तीन तलाक दे दिया जिसका विरोध करते हुए महिला ने हंगामा खड़ा कर दिया और पति के खिलाफ कार्यवाही की गुहार लगाई।पत्नी ने पति को चप्पल से मारा जिसका वीडियो कैमरे में कैद हो गया। फिलहाल दोनो पक्षों ने मामले में पुलिस से शिकायत करने की बात कही है।पत्नी का नाम संजीदा है, जिसका अपने पति जाहिद के साथ विवाद चल रहा था, और आज दोनो की कोर्ट में तारीख थी। उसी को लेकर दोनों जा रहे थे। आरोप है की तभी पति ने तीन तलाक दे दिया, जिस पर महिला बिफर पड़ी और जमकर हंगामा हुआ।



