जिला कारागार बागपत में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
जिला न्यायाधीश संजीव पांडेय ने कराया योग,दी बन्दियों के मौलिक अधिकारों की जानकारी

जिला कारागार बागपत में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
कैदियों ने योगाभ्यास कर प्रतिदिन योग करने का लिया संकल्प
बागपत (कुलदीप पंडित) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बागपत द्वारा जिला कारागार में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का सफल आयोजन किया गया। जिसमें कारागार में बंद , बन्दियों द्वारा योगाभ्यास कर प्रतिदिन योग करने का संकल्प लिया गया। इस दौरान जनपद न्यायाधीश एवं विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष संजीव कुमार पांडे के साथ-साथ एडीजे शिव कुमार सिंह मौजूद रहे।
दरअसल आपको बता दें कि आज 9 वा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है । जहां सभी विभागों में आज योगाभ्यास किया गया, वही बागपत जिला कारागार में भी है बन्दियों द्वारा योगाभ्यास कर प्रतिदिन योग करने का संकल्प लिया । इस अवसर पर जनपद न्यायाधीश संजीव कुमार पांडे ने योगाभ्यास कराते हुए कहा कि जिस तरह से हमारे जीवन के लिए भोजन और पानी उपयोगी है। इसी तरह हमारे जीवन में योग का भी बहुत महत्व है। हमें प्रतिदिन कुछ समय योग के लिए निकालना चाहिए। जिस कारण हमारा शरीर स्वस्थ रहें। इस अवसर पर जनपद न्यायाधीश ने विधिक साक्षरता शिविर का भी आयोजन किया,शिविर में लोक अदालत का महत्व बताते हुए कहा कि निशुल्क विधिक सहायता प्राप्त करने के लिए पात्र की श्रेणी कैसे होने चाहिए, निशुल्क जेल अपील कैसे कर सकते हैं। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बागपत के माध्यम से किस प्रकार की कानूनी सहायता दी जाती है । कानूनी सहायता प्राप्त करने के लिए कैसे आवेदन किया जाता है। सिद्ध दोष बन्दियों के अधिकारों,ओर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण किस प्रकार से निशुल्क जेल अपील करा सकते हैं । मौलिक कर्तव्यों के विषय में भी जनपद न्यायाधीश ने जागरूक किया। इस अवसर पर जेल अधीक्षक विष्णु कांत मिश्रा ओर जेलर प्रशांत कुमार भी मौजूद रहे।



