48 घण्टे में पुलिस ने किया हत्या का पर्दाफास
फैक्ट्री के नोकर ने ही कर दी अपने मालिक की हत्या

48 घण्टे में पुलिस ने किया हत्या का पर्दाफास
फैक्ट्री के नोकर ने ही कर दी अपने मालिक की हत्या
दोस्त के साथ मिलकर दिया हत्या की वारदात को अंजाम
पैसे के लेनदेन को लेकर दिया गया हत्या की वारदात को अंजाम
बागपत (कुलदीप पंडित) खेकड़ा में हुई फैक्ट्री मालिक की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। फैक्ट्री मालिक की हत्या उसी के नौकर ने अपने दोस्त के साथ मिलकर की थी । पुलिस ने नौकर और उसके दोस्त को गिरफ्तार करते हुए हत्या में प्रयुक्त लोहे की रॉड बरामद करते हुए घटना का खुलासा कर दिया है। पैसे लेन देन के विवाद में नौकर ने अपने ही फैक्ट्री मालिक की हत्या की पटकथा रची थी। पुलिस जांच में सामना आया है, की फैक्ट्री मालिक से नौकर ने 2 लाख रुपए ब्याज पर लिए थे। और अब वह उसका वेतन उन्हें पैसों के एवज में काट रहा था। उसी से परेशान होकर नौकर ने अपने साथी के साथ मिलकर हत्या की घटना को अंजाम दे दिया। एसपी बागपत अर्पित विजयवर्गीय ने पुलिस लाइन में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए हत्या की घटना के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
हत्यारोपी नौकर का नाम विकास है। जिसने अपने साथी साजिद के साथ मिलकर फैक्टरी मालिक रमेश चंद्र वर्मा की हत्या को अंजाम दिया था। बीते कल हुई लोहा फैक्टरी मालिक की हत्या के बाद पुलिस पड़ताल कर रही थी, तो घटना का प्रदाफाश हुआ और दोनो आरोपियों को पुलिस ने लोहे की रोड के साथ धर दबोचा। एसपी बागपत ने खुलास करने वाली पुलिस टीम को 15 हजार का ईनाम भी देने की घोषणा की है।



