भाजपा के नो साल पूरे होने पर भाजपा सांसद ने प्रेस वार्ता कर गिनाई पार्टी की उपब्धिया

भाजपा के नो साल पूरे होने पर भाजपा सांसद ने प्रेस वार्ता कर गिनाई पार्टी की उपब्धिया
भाजपा सांसद ने प्रतिदिन, लोगो से की योग करने की अपील
बागपत (कुलदीप पंडित) सरकार के 9 साल पुरे होने पर सांसद डॉ सत्यपाल सिंह ने आज बीजेपी कार्यालय पर प्रेसवार्ता की । ओर सरकार द्वारा 9 वर्षो में किए गए विकास कार्यों की जानकारी दी है । वहीं 21 जून को बड़ौत कस्बे में आयोजित होने वाले योग कार्यक्रम में लोगो से पहुँचने की अपील भी की है ।
दरअसल आपको बता दे कि बीजेपी सरकार को 9 वर्ष पुरे हो गए है, जिसके चलते ही बागपत से सांसद डॉ सत्यपाल सिँह ने बीजेपी कार्यालय पर प्रेस वार्ता की, ओर प्रेस वार्ता में उन्होंने सरकार की उपलब्धिया गिनाते हुए बताया कि सरकार ने अनगिनत कार्य किए हैं जिनमे मुख्यत जनपद बागपत में सीजेएस वेलनेस सेंटर,केंद्रीय विद्यालय,दिल्ली – सहारनपुर हाइवे, ईपीई ओर ग्रीन एक्सप्रेस वे, हाइवे समेत सरकार ने बागपत को दिए है। वही उन्होंने बताया कि जनपद में जल्द ही एक बड़ा अमूल दूध का प्लाट भी लगने जा रहा है इतना ही नही सरकार ने दर्जनों की संख्या में पुल और ओवरब्रिज का निर्माण भी कराया गया है, ओर पीएम मोदी के निर्देशन में भ्रष्टाचार पर लगाम भी लगी है। वही सांसद ने लोगो से अपील करते हुए कहा है कि, 21 जून को बड़ौत कस्बे के जनता वैदिक कॉलीज के ग्राउंड में बड़ा योग शिविर लगेगा जिसमे अधिक संख्या में लोग पहुंचे, क्योंकि योग का मतलब लोगो को जोड़ना होता है।



