उत्तरप्रदेशबागपत

सड़को पर हुए जलभराव के चलते पूर्व फौजी ने किया अनोखा प्रदर्शन

सड़क पर महिलाओं के साथ लगाई धान की फसल,

सड़को पर हुए जलभराव के चलते पूर्व फौजी ने किया अनोखा प्रदर्शन

सड़क पर महिलाओं के साथ लगाई धान की फसल,

एक हाथ में ली टोर्च तो दूसरे हाथ मे मुख्यमंत्री का मुखौटा लेकर किया अनोखा प्रदर्शन

पूर्व फौजी का प्रदर्शन बना चर्चा का विषय

बागपत (राजीव ) बागपत में लगातार हो रही बारिश के कारण जहां रेलवे अंडर पास और मुख्य बाजारों में पानी भरा हुआ है। ओर जगह जगह जलभराव के कारण त्राहि त्राहि मची हुई है। वही मुख्य सड़कों पर भी पानी की निकासी ना होने के कारण जलभराव की स्थिति बन गई है। जलभराव के कारण पूर्व फौजी सुभाष कश्यप का एक अनोखा प्रदर्शन भी देखने को मिला है। प्रदर्शन के दौरान पूर्व फौजी सुभाष कश्यप कुछ महिलाओं के साथ सड़क पर हुए जलभराव में धान की फसल लगाते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान पूर्व फौजी एक हाथ में टोर्च तो दूसरे हाथ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मुखोटा लेकर पानी से निजात दिलाने की मांग कर रहा हैं । पूर्व फौजी का यह वीडियो बागपत में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *