उत्तरप्रदेशबागपत

पुलिस की पिटाई से युवक की मौत, ग्रामीणों ने रोड़ जाम कर किया हगामा

रिपोर्ट :--- सहजाद चौधरी

पुलिस की पिटाई से युवक की मौत,

ग्रामीणों ने रोड़ जाम कर किया हगामा

रटौल (सहजाद चौधरी) कस्बे के एक युवक को पुलिस जुए के मामलें मे पूछताछ के लिए रटौल पुलिस चौकी लेकर आयी थी परिजनों का आरोप है की युवक की जमकर पिटाई की गयी और घायल अवस्था में परिजनों को सौप दिया, जहा उपचार के लिए ले जाते समय रास्ते मे ही युवक की मौत हो गयी। परिजनों और ग्रामीणों नें रटौल बस स्टेण्ड पर युवक का शव रखकर जमकर हगामा किया और पुलिस से तीखी झड़प भी हुई। ग्रामीणों ने आरोपी पुलिस कर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करानें और आला अधिकारियों को बुलानें की मांग की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कस्बा रटौल निवासी 26 वर्षीय साजिद पुत्रं बाबू पेंटर का काम करता है। परिजनों ने बताया की आम के बाग में जुए खेलने के आरोप में रटौल पुलिस साजिद को उठाकर रटौल पुलिस चौकी लेकर आयी और उसके साथ जमकर मारपीट की उसकी तबीयत बिगड़ने पर पुलिस कर्मियों ने परिजनो को बुला युवक को उन्हें सौप दिया परिजन घायल अवस्था में उसे लेकर खेकड़ा डाक्टर के यहा लेकर चल दिये। जिसके बाद युवक नें रास्ते मे ही दम तौड़ दिया। जब यह सूचना गांव में पहुची तो हजारों की भीड़ मौकें पर इखट्टा हो गयी और पुलिस कर्मियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की पुलिस कर्मियों ने भीड़ को भगानें का प्रयास भी किया। लेकिन भीड़ वही जमी रही। जिसके बाद मौजूद लोगो ने मौकें पर आला अधिकारियों को बुलानें की मांग की वही रोड़ जाम कर बैठ गये पुलिस लगातार ग्रामीणों को समझानें मे लगी है वही सूचना पाकर सीओ प्रिता सिह भी मौकें पर पहुंच गयी और परिजनो को समझाने का प्रयास किया। वही इस मामले पर एसपी बागपत अर्पित विजयवर्गीय अभी कैमरे पर कुछ भी बोलने से बचते नजर रहे है ।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *