रटौल मे युवक की मौत का मामला,बागपत चेयरमैन राजूद्दीन पहुचे मृतक के परिजनों को सांत्वना देने
मृतक के घर पर दूसरे दिन भी सात्वंना देने वालो का लगा ताता

रटौल मे युवक की मौत का मामला,बागपत चेयरमैन राजूद्दीन पहुचे मृतक के परिजनों को सांत्वना देने
मृतक के घर पर दूसरे दिन भी सात्वंना देने वालो का लगा ताता
खेकड़ा (सहजाद चौधरी) रटौल मे शनिवार को एक युवक की मौत हो गयी थी। जिसका आरोप परिजनो ने पुलिस पर लगाया था और रोड़ जाम कर आरोपियो के खिलाफ कार्यवाही की मांग की थी। दूसरे दिन कस्बे मे जहा लोगो मे आक्रोश रहा वही पीडित परिवार सात्वंना देने वालो का ताता लगा रहा। मृतक के पिता ने किसी भी कार्यवाही करने से इन्कार किया है। रटौल निवासी साजिद पुत्र बाबू रटौल नूरबाग के समीप आम खा रहा था उसके पास अन्य युवक भी खड़े थे तभी दो पुलिसकर्मी वहा पहुचे जिन्हे देख वहा से युवक भागने लगे साजिद भी अन्य युवक को देख भागने लगा तभी पुलिसकर्मी उसे पकड़ रटौल पुलिस चौकी ले आये परिजनो का आरोप था की पुलिसकर्मियो ने पिटाई के बाद अधमरी हालत मे उन्हे सौप दिया था। जिसके बाद डाक्टर के ले जाते समय युवक ने दम तौड़ दिया था । जिसके बाद रटौल बस स्टेड़ पर शव रखकर जमकर हगामा हुआ था। कस्बावासी पुलिसकर्मियो के खिलाफ मुकदमे की मांग कर रहे थे। बाद मे सीओ प्रिता सिह, सीओ युवराज सिंह, सीओ विजय चौधरी और कोतवाली प्रभारी राकेश कुमार शर्मा पुलिस टीम सहित ने पहुंच स्थति को सम्भाला था और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया था। देर रात युवक के शव को कब्रिस्तान मे सुपुर्द-ए खाक किया गया दूसरे दिन रटौल मे गलियारो मे सन्नाटा छाया रहा। वही मृतक के परिजनो को पूर्व सिचाई मंत्री डा० मेराजुद्दीन अहमद, बागपत चैयरमैन रियाजुद्दीन सहित रालोद का एक प्रतिमंडल वहा पहुचां और पीडित परिवार को सात्वंना दी। ओर इन्साफ दिलाने की बात कही इसके अलावा काग्रेस नेत्री पूनम पंडित भी पीडित परिवार को सात्वंना देने पहुची जहा उन्होने गरीब परिवार को पार्टी फंड़ से मदद का आश्वासन दिया वही गरीब परिवार को इंसाफ दिलाने का आश्वासन भी दिया । मृतक के पिता बाबू ने बताया की वह गरीब लाचार है वह किसी के खिलाफ कोई कार्यवाही नही करेगा और नही वह सक्षम है



