उत्तरप्रदेशबागपत

छुट्टी पर आए फौजी ने दिया दुष्कर्म की वारदात को अंजाम

पुलिस ने आरोपी फौजी को गिरफ्तार के भेजा जेल

कक्षा 5 की छात्रा से दुष्कर्म की वारदात से पुलिस प्रशासन में मचा हड़कंप

छुट्टी पर आए फौजी ने दिया दुष्कर्म की वारदात को अंजाम

पुलिस ने आरोपी फौजी को गिरफ्तार के भेजा जेल

बागपत (राजीव शर्मा) कक्षा पांच की छात्रा से दुष्कर्म की वारदात का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां छुट्टी पर आए फौजी ने घर पर प्रसाद देने आई एक पड़ोस की 11 वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देकर , मानवता को शर्मसार कर दिया है। सूचना पर पुलिस प्रशासन में हड़कम्प मच गया और पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी फौजी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। और पूरे मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।

दरअसल आपको बता दे कि मानवता को शर्मसार करने का एक सनसनीखेज मामला बागपत कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। जहां कक्षा पांच की छात्रा के साथ एक फौजी ने दुष्कर्म किया। कक्षा पांच की छात्रा जब फौजी के घर पर प्रसाद देने पहुंची तो मौके का फायदा उठाकर फौजी ने मानवता की सारी हदें पार कर दी। आरोपी ने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया, जब छात्रा ने विरोध किया तो उसे बेरहमी से पीटा। बदहवास अवस्था में जब छात्रा अपने घर पहुंची और उसने परिजनों को आप बीती सुनाई तो परिजनों के पैर के तले की जमीन खिसक गई, पीड़ित परिजनों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। जिस कारण पुलिस हरकत में आई और आरोपी विनीत पुत्र सतपाल निवासी काठा को पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद गिरफ्तार कर लिया,ओर पूरे मामले की पड़ताल में जुट गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *