उत्तरप्रदेशबागपत

सड़क सुरक्षा नियमों का करे पालन, सुरक्षित सफर -सुरक्षित बागपत

सड़क सुरक्षा माह अभियान का जिलाधिकारी ने किया शुभारम्भ

सड़क सुरक्षा माह अभियान का जिलाधिकारी ने किया शुभारम्भ

बिना फिटनेस के कोई भी स्कूल वाहन ना हो संचालित

सड़क सुरक्षा नियमों का करे पालन, सुरक्षित सफर -सुरक्षित बागपत

जनमानस को यातायात के नियमों ओर सुरक्षा मानकों के प्रति किया जागरूक

बागपत (कुलदीप पंडित) सुरक्षित ओर सुगम यातायात  तथा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाए जाने के लिए जनमानस को यातायात के नियमों एवं सुरक्षा मानकों के प्रति जागरूक किये जाने के साथ साथ जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने अमर पैलेस बड़ौत से सड़क सुरक्षा पखवाड़ा का शुभारंभ किया है, जो 17 जुलाई से 31 जुलाई तक अभियान चलाया जाएगा। जिलाधिकारी ने सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई। जिलाधिकारी ओर पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने सड़क सुरक्षा जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
सड़क सुरक्षा माह के शुभारंभ कार्यक्रम में स्काउट गाइड के कैडेट्स, ओर एनसीसी,के जवानों ने पैदल मार्च निकाला। रैली में सड़क सुरक्षा जागरूकता सम्बन्धित पोस्टर, स्टीकर, हैण्डबिल एवं पम्पलेट के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि सुरक्षित एवं सुगम यातायात हेतु सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना सर्वाधित महत्वपूर्ण कार्य है, जिसके नियमित जनमानस को यातायात के नियमों एवं सुरक्षा मानको के प्रति जागरूक कराना अति आवश्यक है। उन्होंने वाहन चालकों को हेलमेट एवं सीटबेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने की अपील की उन्होंने समस्त पेट्रोल स्वामियों से अपील की है कि अपने लिए बहुत महत्वपूर्ण है इसलिए सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करें राष्ट्र निर्माण में सबसे बड़ा ऊर्जावान युवा होता है इसलिए राष्ट्रनिर्माण के इस कार्यक्रम में सड़क सुरक्षा माह में सभी युवा एक दूसरे को जागरूक करें और स्वयं भी यातायात के नियमों का पालन करें।

जिलाधिकारी ने जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में संबंधित अधिकारियों को अपने विभाग संबंधित कार्य योजना बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए है। उन्होंने समस्त स्कूल संचालकों के लिये शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिक्षा के साथ अपने विद्यालयों में अन्य एक्टिविटी भी संचालित कराएं , जिससे की एक नया माहौल क्रिएट हो और बच्चों को हर क्षेत्र में एक्टिव किया जाए,बड़े स्कूल छोटे स्कूलों को गाइड करें, विद्यालय चलाने के साथ-साथ सामाजिक दायित्व का भी निर्वहन जरूरी है। जिसका राष्ट्र के निर्माण में बहुत सराहनीय योगदान होता है। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को कहा की रोड साइन जरूर लगवाएं, ब्लैक स्पॉट अवश्य बनने चाहिए, जहां ब्लैक स्पॉट बनेगा वहां कलर भी होना चाहिए, ज़ेबरा क्रॉसिंग । जिला विद्यालय निरीक्षक व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा बिना फिटनेस, लाइसेंस, चरित्र सत्यापन के कोई भी वाहन नहीं चलना चाहिए। अगर कोई भी विद्यालय वाला अनफिट वाहन चलाता है तो उसकी सूचना दे और कार्यवाही करें । उन्होंने कहा सड़क पर बिना लाइसेंस व फिटनेस के एक भी वाहन नहीं दिखना चाहिए वाहनों के आने-जाने की पर्याप्त सुविधा होगी तो दुर्घटना नहीं होगी। जो सड़कों के किनारे कहीं भी बड़ी-बड़ी कतार में वाहन खड़े ना हो। जिलाधिकारी ने कहा समस्त जनपद वासी’’सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें, जिम्मेदार बने, सुरक्षित रहें । वाहन चालक- हमेशा सिग्नल पर लाल बत्ती देखकर रूकें व हरी बत्ती देखकर सड़क पार करें, दो पहिया वाहन चालक एवं सवारी हेलमेट अवश्य पहनें, चार पहिया वाहन चालक और सवारी सीट बेल्ट का प्रयोग करें। क्या न करें- शराब पीकर वाहन न चलाऐं, सड़क पर स्टंट न करें, ओवर स्पीडिंग न करें, गलत लेन में न चलें, वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात न करें आदि जैसे नियमों की जानकारी से जनमानस को जागरूक किया जाए ।
पेट्रोल पंप स्वामी वाहन स्वामी को यातायात के नियमों के प्रति जागरूक करें पेट्रोल पंप पर फ्लेक्स लगाएं और हेलमेट और सीट बेल्ट लगाए जाने के लिए प्रेरित करें और फ्यूल दें। वरिष्ठ सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी एके राजपूत ने बताया कि विद्यालय में विद्यालय प्रबंधक सुरक्षा समिति की प्रत्येक वर्ष चार बैठक होनी चाहिए और सभी विद्यालयों में कमेटी का गठन होना भी आवश्यक है। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ महावीर सिंह ,सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी एके राजपूत ,पुलिस क्षेत्राधिकारी यातायात युवराज सिंह ,अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी अतुल कुमार सहित आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *