लगातार हो रही बारिश के चलते हजारों बीघा किसानों की फसल हुई जलमग्न
राष्ट्रीय लोक दल का प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी से मिला

लगातार हो रही बारिश के चलते हजारों बीघा किसानों की फसल हुई जलमग्न
राष्ट्रीय लोक दल का प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी से मिला
शामली (कुलदीप पंडित) रुक-रुक कर हो रही मूसलाधार वर्षा के कारण हजारों बीघा से अधिक किसानों की फसल जलमग्न हो गयी है। और यमुना का जलस्तर भी काफी तेजी से बढ़ रहा है। बढ़ते जलस्तर से सैकड़ों गांव में खतरे का संकट मंडरा रहा है। प्राकृतिक आपदा के चलते राष्ट्रीय लोक दल के प्रतिनिधि मंडल ने यमुना के निकट बने घरों का दौरा किया। और किसानों की सैकड़ो बीघा जलमग्न हुई फसल पर भी गहरा दुख जताया। किसानों की समस्याओं को लेकर रालोद प्रतिनिधि मंडल ने शामली जिलाधिकारी को अवगत कराया।
दरअसल आपको बता दें कि पहाड़ों में हो रही मूसलाधार वर्षा के कारण यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है । इतना ही नहीं बढ़ते जलस्तर से यमुना के निकट बसे गांव के लोगों में संकट गहराता जा रहा है। बरसात के कारण किसानों की हजारों बीघा फसल भी पूरी तरीके से जलमग्न हो गई है। आज राष्ट्रीय लोक दल का एक प्रतिनिधिमंडल क्षेत्रीय अध्यक्ष योगेंद्र चेयरमैन के नेतृत्व में जिलाधिकारी से मिला, जिसमें थानाभवन विधानसभा के लोकप्रिय विधायक अशरफ अली खान, शामली विधायक प्रसन्न चौधरी, सनोज चौधरी टाण्डा, युवा नेता वसी उल्लाह खान , नजाकत प्रधान भड़ी आदि शामिल रहे। प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी शामली से मिलकर किसानों की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया, और इसके साथ साथ तटबंध को मजबूत करने और किसानों के हुए नुकसान की भरपाई करने के विषय में भी चर्चा की।



