
हत्या का खुलासा न होने पर ग्रामीणों का हंगामा
उच्च अधिकारियों से की खुलासे की मांग
बागपत (एन के न्यूज़ ) हत्या का खुलासा न होने पर ग्रामीणों द्वारा हंगामा करने का सनसनीखेज मामला सामने आए हैं। जहां 27 दिन पूर्व युवक की हत्या के मामले में बिनौली पुलिस के हाथ खाली है। युवक की हत्या गुत्थी सुलझाने में पुलिस नाकाम नजर आ रही है। परिजनों ने दो लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। आरोप है कि, घर से बुलाकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया था, और गांव के बाहर जंगल में शव को फेंक दिया गया था । पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज पूरे मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। लेकिन 27 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए जल्द हत्या के खुलासे की मांग की है।
दरअसल आपको बता दे कि पूरा मामला, बागपत जनपद के बिनौली कस्बे का है। जहां शमीम उर्फ सुक्का का शव सुबह के समय संदिग्ध परिस्थिति में जंगल में पड़ा मिला था। किसानों की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, आनन -फानन में मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। परिजनों ने मृतक के परिजनों ने अज्ञात में मामला दर्ज कराया था। लेकिन उस दिन बाद ही उन्होंने शक के दायरे में दो लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज करा दिया है। दर्ज हुए मुकदमे के आधार पर पुलिस सभी से इस मामले की गुत्थी सुलझाने में लगी है। लेकिन 27 दिन बीत जाने के बाद भी इस मामले में पुलिस के हाथ अभी तक खाली हैं। वही परिजन लगातार मामले के खुलासे की मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों ने आज प्रदर्शन करते हुए जल्द हत्या के खुलासे की मांग की है। परिजनों का आरोप है। कि हत्यारे खुलेआम गांव में ही घूम रहे हैं। और पुलिस उनके बताए लोगों को हिरासत में लेकर छोड़ देती है । इसी के चलते खुलासा अभी तक नहीं हो सका है। फिलहाल पुलिस इस मामले की पड़ताल कर रही है, और जल्द ही हत्यारों को गिरफ्तार करने की बात कह रही है।



