उत्तरप्रदेशशामली

भाकियू राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत पहुंचे जलालाबाद

विधायक के परिवार से मिलकर दी सांत्वना

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत पहुंचे जलालाबाद

थानाभवन विधायक अशरफ अली खान के परिवार से मिलकर दी सांत्वना

जलालाबाद (शामली) थानाभवन से रालोद विधायक अशरफ अली खान की माता के निधन के पश्चात शोकाकुल परिवार को सांत्वना देने वालों का तांता लगा हुआ है, और राजनीतिक गलियारे में भी शोक की लहर देखी जा रही है। दुखी परिवार को सांत्वना देने के लिए विभिन्न राजनीतिक दलों के साथ-साथ अराजनीतिक दल के नेता भी दुखी परिवार को दुख सहन करने और मृतक की आत्मा की शांति के लिए शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए आ रहे हैं।

दरअसल आपको बता दें कि थाना भवन से रालोद विधायक और जनता के लोकप्रिय नेता अशरफ अली खान की माता का निधन हो गया था, निधन की खबर सुनते ही राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई और शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए राजनीतिक नेताओं के साथ-साथ ऐसे अराजनीतिक दल के नेता भी विधायक के आवास पर पहुंच रहे हैं,आज अपनी शोक संवेदना व्यक्त करने भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष और किसान नेता राकेश टिकैत पहुंचे और दुखी परिवार को सांत्वना देते हुए इस दुख को सहन करने की भगवान से प्रार्थना की,उनके साथ बुलंदशहर से पूर्व विधायक दिलनवाज खान, क्षेत्रीय अध्यक्ष योगेंद्र चेयरमैन, सहारनपुर जिला अध्यक्ष राव केसर , सलीम, ऋषिराज राझड, चौधरी धीर सिंह एडवोकेट, शहाबुद्दीन चेयरमैन आदि लोग मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *