चौधरी चरण सिंह को मिला भारत रत्न, बागपत में जश्न का माहौल
रालोद जिला कार्यालय पर भी कार्यकर्ताओं ने बाटी मिठाई

चौधरी चरण सिंह को मिला भारत रत्न, बागपत में जश्न का माहौल
जगह-जगह मिठाइयां खिलाकर कार्यकर्ता दे रहे हैं एक दूसरे को बधाई
रालोद जिला कार्यालय पर भी कार्यकर्ताओं ने बाटी मिठाई
बागपत (एन के न्यूज़) किसानों के मसीहा और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह समेत कृषि क्रांति के जनक डॉक्टर स्वामीनाथन और पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव को भारत रत्न देने की घोषणा के बाद रालोद का गढ़ कहे जाने वाले बागपत में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। जगह-जगह मिठाइयां बाटकर लोग एक दूसरे को बधाई दे रहे हैं। वहीं दूसरी ओर रालोद के जिला कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां खिलाकर एक दूसरे को बधाई दी । इस अवसर पर रालोद नेता एवं बागपत नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष एडवोकेट राजुद्दीन मलिक ने कहा कि किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह को यह सम्मान बहुत पहले मिलना था। लेकिन आज भारत सरकार ने किसानों के मसीहा स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देकर देश के किसानों का सम्मान किया है। ओर यह भारत रत्न किसानों को मिला है।



