थाना भवन में रही गणतंत्र दिवस की धूम
थाना भवन विधायक अशरफ अली खान ने किया विभिन्न स्थानों पर किया ध्वजारोहण

थाना भवन में रही गणतंत्र दिवस की धूम
थाना भवन विधायक अशरफ अली खान ने किया विभिन्न स्थानों पर ध्वजारोहण
शामली (समी खान) थाना भवन विधायक अशरफ अली खान ने 26 जनवरी गणतंत्रता दिवस के अवसर पर जलालाबाद एवं थाना भवन विधानसभा के अलग-अलग गांव और क़स्बों में पहुंचकर ध्वजारोहण किया। थाना भवन विधायक अशरफ अली खान ने थाना भवन क्षेत्र के गांव भैसानी इस्लामपुर, हथछोया, गुराना, बुटराडा, आदि गांव में पहुंचकर ध्वजारोहण किया। उन्होंने थाना भवन के अल्पाइन इंटरनेशनल स्कूल, जलालाबाद के नेशनल पब्लिक इंटर कॉलेज, दखोड़ी मार्ग स्थित कंप्यूटर सेंटर और अन्य कई मदरसों में ध्वजारोहण किया। गणतंत्र दिवस के अवसर पर थाना भवन के अल्पाइन इंटरनेशनल स्कूल में रंगारंग प्रोग्राम का आयोजन किया गया। थाना भवन विधायक अशरफ अली खान ने गणतंत्र दिवस के मौके पर सभी को मुबारकबाद दी। इस मौके पर उन्होंने कहा भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है जहां सभी धर्मो के लोग आपसी भाईचारे के साथ रहते हैं। उन्होंने देश की स्वतंत्रता में योगदान करने वाले शहीदों का भी उल्लेख किया। जलालाबाद नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार में कहा देश की आजादी के बाद अंग्रेजों के बने कानून देश में लागू थे। 26 जनवरी 1950 को संविधान कमेटी द्वारा देश में बने कानून लागू किए गए। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। इस दौरान डॉक्टर सऊद हसन, धर्मवीर सैनी, जावेद अहमद, इकबाल अहमद, मन्नान कुरैशी, दिलशाद कुरैशी, युसूफ राही आदि मौजूद रहे।



