उत्तरप्रदेशबागपत

भाजपा नेता रामवीर सिंह ने अपने हजारों समर्थकों के साथ दीप जलाकर मनाया दीपोत्सव

मंदिर निर्माण पर रामवीर सिंह ने जताया मोदी और योगी का आभार

भाजपा नेता रामवीर सिंह ने अपने हजारों समर्थकों के साथ दीप जलाकर मनाया दीपोत्सव 

मंदिर निर्माण पर रामवीर सिंह ने जताया मोदी और योगी का आभार

बागपत (कुलदीप पंडित) धर्म की नगरी और राम जन्मभूमि अयोध्या धाम में जहां भगवान मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देश में ही नहीं पूरे विश्व में भारी उत्साह देखा जा रहा है। वही महाभारत कालीन नगरी बागपत में भी युवाओ, महिलाओं और बच्चों के अंदर भारी उत्साह देखा गया । शुबह से ही भगवान परशुरामेश्वर पुरा महादेव मंदिर पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई। जहां एक और भाजपा सांसद डॉ सतपाल सिंह ने मंदिर परिसर के अंदर दीप प्रज्वलित कर दीपोत्सव मना रहे थे। वहीं दूसरी और भाजपा नेता और लोकसभा चुनाव की दावेदारी कर रहे रामवीर सिंह ने अपने हजारों समर्थकों के साथ एक लाख से अधिक दीप जलाकर रामोत्सव मनाया। इस दौरान भाजपा नेता रामवीर सिंह के सौजन्य से एक विशाल भव्य कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। जिसमें प्रसिद्ध गायक अपने भजनों की सुंदर प्रस्तुति देकर लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बन रहे थे। वहीं मंदिर के बाहर मेले का आयोजन किया गया था। इस दौरान बैंड बाजो, आतिशबाजी और ढोल नगाड़ों के बीच जय श्री राम के जय घोष से पूरा वातावरण धार्मिक में हो रहा था। दीपो से जय श्री राम और स्वास्तिक बनाए गए थे। जो लोगों के आकर्षण का केंद्र बने रहे थे। देर रात तक चले कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न ग्रामों से आए हजारो राम भक्तों ने भाग लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *