समाजवादी पार्टी ने किया चुनाव कार्यालय का उद्घाटन
एक दर्जन से अधिक गांव में किया सपा प्रत्याशी अमरपाल शर्मा ने जनसंपर्क

समाजवादी पार्टी ने किया चुनाव कार्यालय का उद्घाटन
एक दर्जन से अधिक गांव में किया सपा प्रत्याशी अमरपाल शर्मा ने जनसंपर्क
बागपत / बड़ौत (एन के न्यूज़) लोकसभा चुनाव को लेकर विभिन्न पार्टियों ने जहां चुनावी सरगर्मी तेज कर दी है, वही चुनावी माहौल को भी गरम कर दिया है। लोकसभा चुनाव में इस बार त्रिकोणीय मुकाबला होने के आसार साफ दिखाई दे रहे हैं। क्योंकि जहां रालोद भाजपा गठबंधन ने जाट कार्ड खेलते हुए राजकुमार सागवान को अपना प्रत्याशी बनाया है। वही समाजवादी पार्टी ने ब्राह्मण जाति के वोटरो को सेंधने के लिए अमरपाल शर्मा को अपना प्रत्याशी घोषित कर चुनावी मैदान में उतारा है। जबकि बहुजन समाज पार्टी ने भी गुर्जर वोटरों को सेंधने के लिए प्रवीण बैसला को चुनावी मैदान में उतार कर बागपत का चुनाव दिलचस्प बना दिया है। आपको बता दे की बागपत लोकसभा में दूसरे चरण 26 अप्रैल को मतदान होना है। मतदान को लेकर जहा, जिला प्रशासन पूरी तरीके से अलर्ट मोड पर है। वहीं विभिन्न दलों के प्रत्याशियों ने भी चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। आज समाजवादी पार्टी और इंडिया गठबंधन के संयुक्त प्रत्याशी पंडित अमरपाल शर्मा ने बड़ौत विधानसभा में अपने चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया, और लोगों से अपने उद्बोधन में कहा कि वह आने वाली 26 तारीख को उनका सम्मान करें। वह 5 साल तक बागपत लोकसभा की प्रत्येक जाति और बिरादरी के लोगों का सम्मान करेगा। उद्घाटन के पश्चात सपा प्रत्याशी ने बागपत लोकसभा के एक दर्जन से अधिक गांव में जाकर जनसपंर्क किया।



