उत्तरप्रदेशबागपत

राजकुमार सागंवान तपस्वी कार्यकर्ता है : स्वतंत्र देव सिंह

बूथ जीता तो, चुनाव जीता

राजकुमार सागंवान तपस्वी कार्यकर्ता है : स्वतंत्र देव सिंह

बूथ जीता तो चुनाव जीता

बागपत (एन के न्यूज़) बड़ौत नगर के दिल्ली सहारनपुर रोड़ स्थित शुभांगी बैंक्वेट हॉल में मुख्य अतिथि के रूप पहुंचे यूपी कैबिनेट मंत्री जल शक्ति एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग स्वतंत्र देव सिंह ने भाजपा कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव में संगठित होकर जुड़ने की बात कही। छपरौली विधानसभा के बूथ सम्मेलन में पहुंचे बूथ अध्यक्ष, सेक्टर प्रभारी, व शक्ति केंद्र प्रभारियों को स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि बूथ मजबूत होगा तो जीत निश्चित होगी। हम सभी को अपने बूथ को जितना है, बूथ को जीत लिया तो समझो विजय बड़ी होगी। भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता व बूथ अध्यक्ष कोई साधारण कार्यकर्ता नहीं बल्कि आने वाले समय का बड़ा नेता है, वह कल का प्रदेश अध्यक्ष, राष्ट्रीय अध्यक्ष, मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री है। इस लोकसभा चुनाव में हमारे बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं पर सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा 2014 से पहले देश में बम फटते थे। बिजली नहीं आती थी। बहन बेटियां घर से नहीं निकलती थी। आज 24 घंटे बिजली देने का काम सरकार कर रही है। उन्होंने कहा कि देश व प्रदेश में भाजपा सरकार आने के बाद यहां शांति और समृद्धि है। गुंडागर्दी नहीं है। उन्होंने कहा कि रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जंयत चौधरी के साथ मिलकर जो विकास कार्य रह गए हैं उनको पूरा करना है।उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि भाजपा व रालोद मिलकर चुनाव लड़ रही है। गंठबंधन प्रत्याशी डॉ राजकुमार सागंवान तपस्वी कार्यकर्ता है। उन्होंने बूथ अध्यक्षों से कहा कि ज्यादा से ज्यादा वोटों से जिताकर पीएम मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है। इस दौरान कार्यकर्ताओं द्वारा चलेगा नल खिलेगा कमल के खूब नारे लगाए गये। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय ने की। संचालन छपरौली विधानसभा प्रभारी हरबीर मलिक व जिला महामंत्री एडवोकेट बिजेंद्र शर्मा ने किया।इस दौरान प्रदेश मंत्री व जिला प्रभारी डॉ चन्द्रमोहन, लोकसभा सहप्रभारी उमेश राणा, सह संयोजक सूरजपाल सिंह, कार्यक्रम संयोजक व आरएलडी के विधायक अजय कुमार वर्तमान विधायक अजय तोमर, छपरौली विधानसभा संयोजक व कार्यक्रम संयोजक धूम सिंह चैयरमेन, जिला उपाध्यक्ष अनिता खौखर, जसवीर सोलंकी, गोविन्द चौधरी, डॉ पुष्पेन्द्र तोमर, गौरव तोमर, सर्वदमन त्यागी, विस्तारक पंकज शर्मा, डॉ जयकुमार सरोहा, गौरव तोमर, मंडल अध्यक्ष कपिल देव, राजीव धामा, डॉ देवेन्द्र खौखर, प्रदीप चौहान, अरविंद तोमर, रविन्द्र खौखर, प्रमोद खौखर, विक्रम राणा, हरबीर सिहं, रविन्द्र राठी, विनोद पांचाल, मनोज कटारिया, आत्माराम मौर्या आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *