सपा प्रत्याशी अमरपाल शर्मा के बागपत कार्यालय पर समर्थकों का उमड़ा जन सैलाब
सपा प्रत्याशी अमरपाल शर्मा के बागपत कार्यालय पर समर्थकों का उमड़ा जन सैलाब

सपा प्रत्याशी अमरपाल शर्मा के बागपत कार्यालय पर समर्थकों का उमड़ा जन सैलाब
मुस्लिमो के साथ-साथ ब्राह्मण संगठनों के पदाधिकारियों ने दिया, सपा प्रत्याशी को समर्थन
बागपत (एनके न्यूज़ ) लोकसभा चुनाव की जैसे जैसे तारीख नजदीक आ रही है वैसे ही विभिन्न पार्टियों के प्रत्याशीयो ने प्रचार मे ताकत झोक दी है। लोकसभा चुनाव को लेकर प्रत्याशीयो ने अपने-अपने समर्थकों को साथ लेकर बागपत लोकसभा की तीनों विधानसभाओ में कार्यालय का शुभारंभ कर दिया है। और चुनाव प्रचार को तेज कर दिया है। सपा प्रत्याशी पंडित अमरपाल शर्मा ने आज बागपत विधानसभा के मेरठ रोड पर कार्यालय का उद्घाटन किया। कार्यालय के उद्घाटन पर समर्थकों का जन सैलाब उमड़ गया। बागपत लोकसभा पर इस बार त्रिकोणीय मुकाबला होने के आसार साफ नजर आ रहे हैं, और सभी की नजर अब रालोद का गढ़ और पूर्व प्रधानमंत्री किसानो के मसीहा चौधरी चरण सिंह की कर्म भूमि कहे जाने वाले बागपत पर टिकी है।
रिपोर्ट :—- एन के न्यूज़ डेस्क



