पंचायत कर मुस्लिमो ने दिया बसपा प्रत्याशी प्रवीण बैसला को समर्थन
बागपत लोकसभा मे दिलचस्प मुकाबला

मुस्लिमो को सेंधने में जुटे बसपा प्रत्याशी प्रवीण बैसला
मुस्लिमो ने दिया पूर्ण समर्थन
बागपत (एनके न्यूज़ ) लोकसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। इस बार लोकसभा कि बागपत सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला होगा, चुनाव के प्रचार प्रसार को लेकर पार्टी के प्रत्याशीयो ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। मुस्लिम वोटरों को सेंधने के लिए सपा प्रत्याशी अमरपाल शर्मा ने भी अपना जनसंपर्क तेज कर दिया है। हलाकि चुप्पी शाधे मुस्लिमो ने बसपा प्रत्याशी प्रवीण बैसला का जोरदार स्वागत करते हुए समर्थन देने की घोषणा की है। उत्तर प्रदेश की बागपत लोकसभा सीट एक हॉट सीट के रूप में जानी जाती है। जिस पर हमेशा से ही राजनीतिक विशेषज्ञों की नजर लगी रहती है। इस बार बागपत लोकसभा सीट पर भाजपा रालोद गठबंधन प्रत्याशी राजकुमार सागवान, सपा प्रत्याशी पंडित अमरपाल शर्मा और बसपा के प्रवीण बैसला के बीच दिलचस्प मुकाबला होगा। हालांकि बागपत लोकसभा सीट पर दूसरे चरण 26 अप्रैल को मतदान होना है। जैसे-जैसे मतदान की तारीख नजदीक आ रही है, वैसे ही चुनाव प्रचार भी तेज हो गया है।
रिपोर्ट :—- एन के न्यूज़ डेस्क



