मोदी को हराने के लिए ये प्रत्याशी मांग रहा चंदा, वाराणसी से ठोकेगा ताल
पूर्व फौजी सुभाष कश्यप है, वाराणसी से प्रत्याशी

मोदी को हराने के लिए ये प्रत्याशी मांग रहा चंदा, वाराणसी से ठोकेगा ताल
वाराणसी (एन के न्यूज़ ) वाराणसी लोक सभा सीट अक्सर सुर्खियों में रहती है। क्योंकि यह देश की सबसे हॉट सीट है, और यहां से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर से चुनाव लड़ रहे हैं। यह सीट फिर से चर्चाओं में बनी है। बागपत से एक पूर्व फौजी ने प्रधानमंत्री के सामने चुनाव लड़ने की इच्छा की, ओर अब पूर्व फौजी ने अपने आप को आर्थिक रूप से कमजोर बताते हुए देश के प्रत्येक नागरिक से सहयोग राशि मांगी है, और इसके लिए उसने सोशल मीडिया पर एक अकाउंट नंबर और पेमेंट स्कैनर वायरल किया है।वा
राणसी लोक सभा सीट पर एक मई को चुनाव होना है। देश की सबसे हॉट सीट लोकसभा पर देश के प्रत्येक नागरिक की निगाहें लगी होती है। ऐसे में वाराणसी लोकसभा सीट पर दावेदारी पेश कर रहे। बागपत के पूर्व सैनिक सुभाष चंद कश्यप एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं। पहले तो वह देश के प्रधानमंत्री के सामने चुनाव लड़ने की घोषणा कर चुके हैं और उसके बाद अब उन्होंने अपने आप को आर्थिक रूप से कमजोर बताते हुए देश के राष्ट्रपति से आर्थिक सहायता मांगते हुए अपने गृह जनपद बागपत के कलेक्ट्रेट प्रभारी को ज्ञापन सोपा है। पूर्व फौजी का कहना है कि वह आर्थिक रूप से कमजोर हैं और देश बचाने के लिए वह वाराणसी से चुनाव लड़ रहे हैं। लेकिन आर्थिक रूप से कमजोर होने के साथ उन्हें कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, अब उन्होंने आर्थिक सहायता के लिए सोशल मीडिया पर अपना अकाउंट नंबर और पेमेंट स्कैनर वायरल किया है। वाराणसी लोकसभा सीट एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है। सुभाष चंद कश्यप बागपत के रहने वाले हैं, और पूर्व सैनिक हैं। इससे पहले वह बागपत लोकसभा से भी चुनाव लड़ चुके हैं।



