उत्तराखंडहरिद्वार

हरिद्वार स्नान करने गए परिवार के साथ पुलिस कर्मियों ने की मारपीट

हरिद्वार स्नान करने गए परिवार के साथ पुलिस कर्मियों ने की मारपीट

संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर भेजा जेल

पुलिस की मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा तेजी से वायरल

हरिद्वार (एन के न्यूज) उत्तराखंड पुलिस का शर्मसार करने वाला ये वीडियो आपको विचलित कर सकता है। दरअसल ,गंगा दशहरे के अवसर पर हरिद्वार में एक परिवार गंगा स्नान करने आया हुआ था,,,, तप तपाती गर्मी में जब बच्चों ने पानी माँगा तो उन्होंने अपनी गाड़ी हरिद्वार के पास ज्वालापुर में साइड खड़ी कर पानी खरीदने लगे, तभी वहाँ उत्तराखण्ड पुलिस के दो जवान पहुँचे और गाड़ी का चालन काट दिया, इस दौरान गाड़ीं मलिक ने बच्चों को पानी पिलाने की बात कहते हुए चालन ना काटने की बात कही, इससे क्षुब्ध पुलिसकर्मियों ने परिवार के साथ अभद्रता की। हलाकि वहाँ मोजूद लोगों ने परिवार के साथ अभद्रता का विरोध भी किया गया लेकिन दबंग पुलिसकर्मियों ने अन्य पुलिसकर्मियों को बुलाकर सरेराह सड़क के बीचों बीच लात घूसों से मारपीट करते हुए परिवार के मुखिया को गाड़ी में डालकर थाने ले गये। पिता दिवस पर बेरहमी से पिटाई होते देख बेटी पुलिसकर्मियों के सामने गिड़गिड़ाती रहीं लेकिन बेरहम पुलिस को बेटी बेटा और पत्नी पर कोई दया नहीं आयी। पुरे मामले का वहा खडे किसी व्यक्ति ने वीडियो बना लिया जो अब शोसल मिडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बड़ा सवाल यह है की क्या ऐसे बेरहम दबंग पुलिसकर्मियों पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कोई एक्शन लेंगे या धर्म नगरी पर आए श्रद्धालुओं के साथ हुई बर्बरता को देखकर चुप रहेंगे।

रिपोर्ट :—- एन के न्यूज़, हरिद्वार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *