विकास कार्यों को लेकर विधायक अशरफ अली खान की मुख्यमंत्री से मुलाकात
विधायक अशरफ अली खान ने क़ानून व्यवस्था को लेकर की चर्चा

विकास कार्यों को लेकर विधायक अशरफ अली खान की मुख्यमंत्री से मुलाकात
विधायक अशरफ अली खान ने क़ानून व्यवस्था को लेकर की चर्चा

लखनऊ (एन के न्यूज़ ) रालोद के विधायक अशरफ अली खान ने शामली के विभिन्न क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति देने के लिए सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की, उन्होंने क्षेत्र में शिक्षा, चिकित्सा और कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने पर भी चर्चा की। इतना ही नहीं अशरफ अली खान ने जहां बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिलाने का मुद्दा उठाया वही किसानो की विभिन्न समस्याओं से भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अवगत कराकर चर्चा की। रालोद भाजपा गठबंधन के बाद थानाभवन विधायक अशरफ अली खान की मुख्यमंत्री से मुलाकात अहम मानी जा रही है। मुलाकात के बाद जहां शामली के विभिन्न क्षेत्रों में अब विकास के कार्यों को गति मिलेगी वही कानूनी व्यवस्था दुरुस्त करने पर भी चर्चा की गई। चर्चा के बाद लापरवाह और सरकार की शाख गिराने का प्रयास करने वाले अधिकारियों पर गाज गिरेगी। सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधायक अशरफ अली खान से सभी मुद्दों पर चर्चा के बाद आश्वास्त किया है। अशरफ अली खान ने नरेंद्र मोदी के तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनने पर मुख्यमंत्री को बधाई दी है और उम्मीद जताई है, की अब डबल इंजन की सरकार में प्रदेश के अंदर चहुमुखी विकास होगा। बेरोजगार युवाओ के लिए रोजगार के रास्ते खुलेंगे, किसानो की फसलों का उचित दाम मिलेगा व्यापारियों को व्यापार करने में कोई समस्या नहीं होंगी, क़ानून व्यवस्ता को और दुरुस्त किया जायेगा।



