बागपत में किया गया कोमस्तु और एलएनटी द्वारा निर्मित मशीनों की प्रदर्शनी का आयोजन
सस्ती मशीनों के माध्यम से बेरोजगारों को मिलेगा रोजगार

बागपत में किया गया कोमस्तु और एलएनटी द्वारा निर्मित मशीनों की प्रदर्शनी का आयोजन
सस्ती मशीनों के माध्यम से बेरोजगारों को मिलेगा रोजगार
बागपत (एन के न्यूज़) कोमास्तु और एलएनटी द्वारा निर्मित मशीनों की प्रदर्शनी आज बागपत के नेथला मोड़ के समीप श्री गणेश इंजीनियरिंग वर्कशॉप पर लगाई गई। जिसमें स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और मशीनों के बारे में विस्तृत जानकारी ली। इस दौरान करीब 100 से अधिक लोगों ने मशीन खरीदने के लिए अपनी रुचि दिखाई। कंपनी की तरफ से आए अधिकारियों ने लोगों को कम्पनी प्रोडक्ट्स की जानकारी दी। जिससे सभी लोग संतुष्ट नजर आए। सेल्स मैनेजर हेमंत सोलंकी ने बताया कि 15 दिन तक पश्चिमी यूपी में कंपनी के प्रोडक्ट का प्रचार करने के लिए आए हुए हैं। लोगों तक कंपनी द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को पहुंचाया जा रहा है , और सस्ती लोन पर लोगों को मशीन उपलब्ध कराई जा रही हैं। कोई भी व्यक्ति आसान किस्तों पर मशीन खरीद सकता है। जिससे उसे और अन्य लोगों को रोजगार मिल सके।



