पुत्रवधू ने अपने भाइयों के साथ मिलकर की सास ससुर और अपने पति के साथ मारपीट
महिला को नहीं है पुलिस और न्यायालय का डर

पुत्रवधू ने अपने भाइयों के साथ मिलकर की सास ससुर और अपने पति के साथ मारपीट
न्यायालय में मामला विचाराधीन होने के बावजूद भी दबंग महिला को नहीं है पुलिस और न्यायालय का डर
बागपत (एन के न्यूज़) पारिवारिक हिंसा और महिला उत्पीड़न के मामले तो आपने सुने ही होंगे लेकिन बागपत के बिनौली थाना क्षेत्र में एक अलग ही मामला देखने को मिला है। जहां एक पुत्रवधू द्वारा अपने दबंग भाइयों के साथ मिलकर अपनी ही सास, ससुर और अपने पति के साथ मारपीट कर दी। इतना ही नहीं महिला ने अपने भाइयों के साथ मिलकर दुकान में भी तोड़फोड़ करते हुए पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी है । हालांकि पुत्रवधू का मामला जिला एवं सत्र न्यायालय बागपत में विचाराधीन है। इसके बावजूद भी कानून की अवहेलना करते हुए महिला को ना ही तो पुलिस का डर है, और ना ही न्यायालय का डर है।
दरअसल पूरा मामला बागपत के बिनौली थाना क्षेत्र का है। जहां ओमपाल ने अपने पुत्र की 5 वर्ष पूर्व शादी की थी। आरोप है की शादी के समय किसी और लड़की को दिखाया गया था, और शादी दूसरी लड़की से कर दी। इतना ही नहीं उक्त लड़की की शादी पहले भी हो चुकी है जिसमें 6 लाख लेकर समझौते के तहत तलाक हो गया था। शादी के बाद से ही उक्त महिला ने अपने दबंग भाइयों के साथ मिलकर परिवार पर रोब ग़ालिब करते हुए परेशान करना शुरू कर दिया, और अपने भाइयों के साथ मिलकर अपनी ही सास, ससुर और पति के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी । पीड़ित परिवार ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर शिकायत की। लेकिन पुलिस ने दबंग महिला के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। कार्रवाई न होने पर पीड़ित परिवार ने न्यायालय की शरण ली है। जहां उनका मामला विचाराधीन है। न्यायालय में मामला चलने के बावजूद भी दबंग महिला को ना ही तो पुलिस का डर है, और ना ही न्यायालय का। दबंग महिला के सामने पुलिस भी बेबस नजर आ रही है, और पीड़ित परिवार ने आला अधिकारियों के चक्कर लगाने के बाद न्यायालय के फैसले पर भरोसा जताया है। अब देखना यह होगा कि इस दबंग महिला के खिलाफ क्या कार्रवाई होती है। और कब पीड़ित परिवार को न्याय मिलता है।



