उत्तरप्रदेशबागपत

सेंट एंजेल्स स्कूल की तेज स्पीड से आ रही बस ने बाइक सवार को रौंदा, एक कि मौत,दूसरे की हालत गम्भीर

तेज रफ्तार का कहर

सेंट एंजेल्स स्कूल की तेज स्पीड से आ रही बस ने बाइक सवार को मारी टक्कर

बस की टक्कर से एक युवक की हुई मौत,दूसरे की हालत गम्भीर

बागपत (एन के न्यूज़) अनियन्त्रित स्कूल की बस ने बाइक में जोरदार टक्कर मारकर जहा बाइक सवार एक युवक को मौत की नींद सुला दिया है वही बाइक पर सवार दूसरे युवक की हालत भी गम्भीर बनी हुई है।इससे पहले भी स्कूल की बस से एक छात्र की मौत से प्रदेश में हड़कंप मच गया था,ओर सभी स्कूलों को सतर्कता के आदेश जारी किए गए थे लेकिन ये आदेश केवल कागजो तक ही सीमित रह गए।
मिली जानकारी के अनुसार सिंघावली थाना क्षेत्र के डौला गांव के राशिद कालोनी निवासी युवक शोएब पुत्र नफीस उम्र 19 वर्ष व जुएब पुत्र फुरकान उम्र लगभग 14 वर्ष अपने घर का सामान लेने जा रहे थे। तभी अचानक तेज गति से जा रही सेंट एंजेल्स स्कूल की बस ने विपरीत दिशा से आ रही बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनो बाइक सवार घायल हो गए जिन्हें पिलाना सीएचसी में ले जाया गया। दोनो की हालत गंभीर देखते हुए सीएचसी से बालैनी देवभूमि हॉस्पिटल के लिए भेज दिया गया। परंतु शोएब की हालत ज्यादा गंभीर होते देख परिजनों ने मेरठ आनंद हॉस्पिटल में शोएब को भर्ती कराया जहां उसे मृत घोषित कर दिया। जबकि जुएब अभी बालैनी के देवभूमि हॉस्पिटल में भर्ती है परिजनों ने बताया की जुएब की हालत भी गम्भीर बनी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *