
महाशिवरात्रि के पावन पर्व के अवसर पर बागपत पुलिस ने कावड़ियों को तिरंगा भेंट कर किया उत्साहवर्धनI
बागपत, श्रावण मास की महाशिवरात्रि के पावन पर्व के अवसर पर बागपत पुलिस ने जहां कांवड़ियों की सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम करते हुए पुलिसकर्मियों को लगाया है वही कावड़ियों का उत्साहवर्धन करने के लिए उन्हें तिरंगा भेट कर अनोखी पहल की है।जलाभिषेक करने पहुचे शिव भक्तों को जिलाधिकारी राजकमल यादव एवं पुलिस अधीक्षक नीरज जाधव ने तिरंगा बैठकर आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए पुलिस द्वारा सुरक्षा के इंतजाम एवं कार्य और उत्साहवर्धन करने के लिए पुलिस प्रशासन का आभार जताया



