
शिवरात्रि पर लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं ने किया प्राचीन परशुरामेश्वर महादेव मंदिर पर जलभिषेक.
बागपत,भगवान शिव के भक्तों के लिए शिवरात्रि का अपना ही खास महत्व होता है ऐसे में भगवान शिव को समर्पित माह सावन में पढ़ने वाली शिवरात्रि सभी श्रद्धालुओं के लिए खास होती है मान्यता है कि इस दिन व्रत करने व भगवान शिव की पूजा करने से जीवन में सुख समृद्धि व खुशहाली आती है।। जिसमें जनपद बागपत के विभिन्न मंदिरों पर लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं का हुजूम देखने को मिला।
जनपद बागपत के मुख्यालय से 11 किलोमीटर दूर भगवान परशुराम पुरामहादेव मंदिर पर भक्तों का जनसैलाब उमड़ा, इस दौरान श्रद्धालुओं से बातचीत की…इतना ही नहीं भक्तों ने लाइन में खड़े होकर अपनी अपनी बारी का इंतजार करते हुए महादेव के दर्शन किए और उनका जलाभिषेक दूध दही शहद और गंगाजल से भगवान शिव पर चढ़ाया। भक्तों का मानना है की प्राचीन शिव मंदिर पर झाड़ू चढ़ाने से चर्म रोग दूर होते हैं और बेलपत्र भांग धतूरे पुष्प आदि शिव पर चढ़ाने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं कुछ भक्त तो इन भक्तों से अलग हटकर भक्ति भाव में दंड बैठक लगाते हुए नजर आए। ।



