
दस गांव स्वच्छ बनाने को 3..27 करोड़ का बजट मिला
बागपत हुआ विकास की ओर अग्रसर
बागपत (एन के न्यूज़) स्वच्छ भारत मिशन के तहत ठोस एवं तरल अपशिष्ठ प्रबंधन लागू करने की कवायद तेज हो गई। शासन ने दस गांवों के लिए 3.27 करोड़ रुपये का बजट जारी कर दिया है। बाकी बाकी 68 गांवों को भी जल्द बजटमिलेगा।स्वच्छ भारत मिशन के तहत 78 गांवों का माडल गांव बनाने को चयन किया गया था। अब शासन ने इन गांवों के लिए बजट देना शुरू कर दिया है। अब प्रथम चरण में 10 गांवों को बजट मिलाा। बली गांव को 30.70 लाख रुपये, जवाहरपुर मेवला को 1.69 लाख रुपये, सिसाना को 44.91 लाख रुपये, मलकपुर को 43.07 लाख रुपये, जौहड़ी केा 32.73 लाख रुपये का बजट मिला है। ढिकाना गांव को 35.32 लाख, जौनमाना गांव को 37.13 लाख रुपये बिलोचपुरा को 48.75 लाख, पिलाना को 34.4 लाख और ढिकौली गांव को 60.11 लाख रुपये का बजट मिला है। जिला पंचायत राज अधिकारी अमित कुमार त्यागी ने बताया कि यह पैसा ग्राम पंचायतों के खातों में भेजा जा रहा है। इस बजट से उक्त गांवों में ओडीएफ स्थायित्व, प्लास्टिक, गोबर यानी कि जैविक तथा अजैविक कूड़ा निस्तारण,शौचालयों का समुचित उपयोग, कूड़ा कलेक्शन सेंटर स्थापना, खाद गड्ढे़, सोख्ता गड्ढे़, तालाब स्वच्छ रखने, प्लास्टिक एकत्रीकरण और प्रबंधन, नाला-नाली और लीच पिट की व्यवस्था होगी। प्रत्येक गांव में कूड़ा ढुलाई कर कलेक्शन सेंटर तक ले जाने को ई-रिक्शा की व्यवस्था होगी। ई-रिक्शा दो भागों में विभाजित होंगी, जिसमें एक भाग में जैविक और दूसरे में अजैविक कूड़ा भरकर ढुलाई की जाएगी।



