ग्रामीणों ने जिला मुख्यालय पहुच लगाया लेखपाल ओर सचिव पर सरकारी जमीन को दबंगों को बेचने का आरोप
बागपत।(मेहंदी हसन):----

- ग्रामीणों ने जिला मुख्यालय पहुच लगाया लेखपाल ओर सचिव पर सरकारी जमीन को दबंगों को बेचने का आरोप→
ग्रामीणों ने लेखपाल ओर सचिव को भ्रष्टाचार का भारत रत्न देने की भी मांग की”
बागपत।(मेहंदी हसन):—-जिले के छपरौली थाना क्षेत्र के कुरड़ी गांव में अधिकारियों ने मिलीभगत कर ग्राम पंचायत की खाली जमीन पर दबंगों का कब्जा करा दिया। वहीं आरटीआई में जवाब दिया गया कि यह जमीन शिव मंदिर की है। अब सवाल यह भी उठता है कि मंदिर की जमीन को भी शिकायत के बावजूद कब्जामुक्त कराने का कोई प्रयास तक नहीं किया जा रहा है। अब ग्रामीणों ने मामले में आन्दोलन करने का मन बना लिया है।दरअसल, कुरड़ी गांव निवासी विक्की ने जिलाधिकारी को शिकायत की है। विक्की नर बताया कि गांव में सरकारी जमीन मौजूद हैं जिसका खसरा नम्बर 97 है। इस जमीन पर गांव के दबंग लोगों ने कब्जा कर पक्का निर्माण तक कर रखा है जबकि लंबे समय से ग्रामीण इस जमीन पर गौशाला निर्माण कराए जाने की मांग कर रहे हैं। सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत जब इस जमीन के सम्बन्ध में जानकारी मांगी गई तो मुख्य पशु चिकित्साधिकारी की तरफ से जवाब आया कि यह जमीन शिव मंदिर की है। इस जवाब ने तो सभी को और आश्चर्य में डाल दिया। ग्रामीण जब पशु चिकित्साधिकारी से मिले तो उन्होंने बताया कि लेखपाल ने जो रिपोर्ट दी है उसी के आधार पर यह सूचना दी गई है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मिलकर सारा मामला समझाया और जमीन को कब्जामुक्त कराए जाने की मांग की। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि लेखपाल व सचिव ने सरकारी जमीन को दबंगों के हाथों बेच दिया है। साथ ही गांव के लेखपाल, सचिव को भ्रष्टाचार का भारत रत्न देने की मांग भी की है।



