आजादी के अमृत महोत्सव पर पुलिस लाइन में किया गया मैराथन दौड़ का आयोजन
वामासारथी की अध्यक्ष प्रतीक्षा सिंह जादौन ने किया सम्मानित

आजादी के अमृत महोत्सव पर पुलिस लाइन में किया गया मैराथन दौड़ का आयोजन
मेराथन दौड़ में विजेता पुलिस कांस्टेबल को किया गया सम्मानित
वामासारथी की अध्यक्ष प्रतीक्षा सिंह जादौन ने किया सम्मानित
बागपत (एन के न्यूज़) बागपत पुलिस लाइन में चल रहे हैं आजादी के अमृत महोत्सव के चलते आज वामा सारथी की अध्यक्ष प्रतिक्षा जादौन ने मैराथन दौड़ का किया आयोजन, नन्हे बच्चों के साथ साथ महिला कांस्टेबल ने लिया भाग।
दरअसल आपको बता दे कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देश भर में मनाए जा रहे आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान जहां विभिन्न तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, वहीं पुलिस लाइन में भी देशभक्ति गीतों के साथ-साथ नन्हे बच्चों द्वारा विभिन्न तरह के कार्यक्रमो का सुंदर आयोजन किया, जिसके चलते आज वामासारथी की अध्यक्षा प्रतिक्षा जादौन ने मैराथन दौड़ का आयोजन किया, जिसमें नन्हे बच्चों के साथ साथ महिला कांस्टेबलो ने भी भाग लिया। कार्यक्रम के पश्चात प्रतिक्षा जादौन ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
बाईट :— प्रतिक्षा सिंह जादौन पत्नी नीरज कुमार जादौन (एसपी बागपत)
रिपोर्ट :– एन के न्यूज़,बागपत



