उत्तरप्रदेशबागपत

अवैध संबधों का विरोध किया तो पत्नी को मिला तीन तलाक

कही गुल्फसा ना बन जाए आयशा,बना डर

अवैध संबधों का विरोध किया तो पत्नी को मिला तीन तलाक

कही गुल्फसा ना बन जाए आयशा,बना डर

न्याय के लिए आला अधिकारियों के लगा रही चक्कर

बागपत (कुलदीप पंडित) उत्तर प्रदेश के बागपत में विवाहिता को अपने पति का दूसरी महिला के साथ अवैध सम्बंध बनाने का विरोध महंगा पड़ा गया। पहले कमरा बंद कर पति ओर उसकी प्रेमिका ने महिला की जमकर पिटाई की और फिर पति ने तीन तलाक देकर उसे घर से बाहर निकाल दिया। पीड़िता का आरोप है कि उसके पति ने तीन माह पूर्व उसकी बिना मर्जी और चोरी-छिपे एक अन्य महिला से शादी कर ली थी, विरोध करने पर मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने बागपत जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई।

दरअसल, पीड़िता गुलफ्सा सहारनपुर जनपद के कस्वा गंगोह की रहने वाली है। उसकी 11 साल पहले नगर के एक इसरार नामक युवक से निकाह हुआ था। फिलहाल दोनों को दो बच्चे भी है। जिलाधिकारी के दरबार मे पहुंची पीड़िता ने बताया कि उसके पति ने उसे तीन तलाक दे दिया, क्योंकि उसने तीन माह पूर्व चोरी-छिपे एक अन्य युवती से निकाह कर लिया था, बताया कि जब उसने विरोध किया तो पति ने पहले मारपीट की और फिर घर से निकाल दिया। आरोप लगाया कि उक्त महिला की पहले भी कई बार शादी हो रखी है, अब उसने पति इसरार को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया और उसके घर को बर्बाद कर दिया। न्याय पाने के लिए पीड़िता अपने मासूम के साथ कभी बड़ौत थाने तो कभी महिला थाने के साथ साथ जिलाधिकारी कार्यालय में गुहार लगा रही है । लेकिन किसी भी अधिकारी ने पीड़िता की नही सुनी है। अब डर यह है कि गुल्फसा दूसरी आयशा न बन जाए।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *