उत्तरप्रदेशबागपत

यमुना नदी में नहाने गए दो बच्चे पानी में डूबे  एक बच्चे की हुई डूबने से मौत दूसरे की हालत बनी गम्भीर

रिपोर्ट :-- ताजीम राणा

यमुना नदी में नहाने गए दो बच्चे पानी में डूबे  एक बच्चे की हुई डूबने से मौत दूसरे की हालत बनी गम्भीर

ग्रामीणों ने रेस्क्यू कर बच्चे के शव को निकाला बाहर 

बागपत (ताजीम राणा)  यमुना नदी में बच्चों के डूब कर मौत होने का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला बागपत कोतवाली क्षेत्र के गौरीपुर यमुना घाट का है, जहां दिन निकलते ही गर्मी से बचने के लिए दो बच्चे इंतजार ओर निसार यमुना नदी में नहाने गए थे। लेकिन तेज बहाव के कारण दोनों बच्चे पानी मे डूब गए। ग्रामीणों ने भारी मसक्कत कर बच्चों की तलाश की लेकिन तब तक 16 वर्षीय इंतजार की मौत हो गई। ग्रामीणों ने यमुना नदी में रेस्क्यू कर बच्चे के शव को बाहर निकाला। जबकि दूसरे बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है। बच्चों की डूबने की सूचना पर परिजनों में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में परिवार के लोग यमुना नदी के घाट पर पहुंचे। मृतक बच्चे के शव को देखकर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। हालांकि ग्रामीणों ने जिला प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि खनन माफियाओं द्वारा बालू की खनन कर नदी में गहरे और विकराल कुंड बना दिए हैं। जिस कारण लोगो के डूब कर मरने के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। एक सप्ताह पूर्व भी दिल्ली के पांच युवक यमुना नदी में डूब गए थे जिसमें एक युवक की मौत हो गयी थी। जिला प्रशासन को जानकारी होने के बावजूद भी कोई कदम नही उठाया जा रहा है। बच्चे की मौत के बाद जहा मौहल्ले में शोक की लहर दौड़ गयी है वही परिजनों में सन्नाटा छा गया हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *