बागपतउत्तरप्रदेश

बागपत में दबंग महिला की दबंगई , बस चालक से मांगी रंगदारी

विरोध करने पर की मारपीट

बागपत में दबंग महिला की दबंगई , बस चालक से मांगी रंगदारी

विरोध करने पर की मारपीट , पीड़ित ने लगाई एसपी से गुहार

बागपत (एन के न्यूज़) बागपत में एक दबंग महिला की दबंगई का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहा दबंग महिला ने एक बस चालक से रंगदारी मांगी, ओर बस चालक के विरोध करने पर दबंग महिला ने अपने साथियों के साथ मिलकर बस चालक के साथ मारपीट करते हुए, उसे रेप के झूठे मामले में फंसाने की धमकी दे डाली।

दरअसल आपको बता दें कि पूरा मामला रमाला थाना क्षेत्र के गांव कंडेरा गांव का है, जहां अल्लादिया पुत्र नसरुद्दीन बागपत एसपी कार्यालय पहुंचा और दबंग महिला के खिलाफ एक शिकायती पत्र देते हुए बताया कि, वह दिल्ली सहारनपुर रोड पर बस का चालक है। जब वह है शामली की ओर से बस लेकर दिल्ली की ओर जा रहा था, तभी रास्ते में एक महिला बस में सवार हुई। बस के परिचालक में उक्त महिला से जब किराए की मांग की तो उसने परिचालक हो किराया देने से मना कर दिया। इस पर चालक ने किराए देना का दबाव बनाया तो दबंग महिला ने अपने साथियों के साथ मिलकर बस चालक की पिटाई करनी शुरू कर दी, और कार्यवाही करने पर जान से मारने की धमकी दी। इतना ही नहीं दबंग महीना में रंगदारी के रूप में बस चालक से बीस हजार रुपये की मांग की, और ना देने पर रेप के झूठे मामले में फंसाने की धमकी दे डाली। पीड़ित बस चालक ने प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि उक्त महिला सुनीता की लड़की रूबी भी देह व्यापार का कारोबार करती है। तथा इस महिला पर एक दर्जन से अधिक आपराधिक मुकदमें दर्ज है। हाल ही में पशु तस्करी के मामले में भी उक्त महिला दो दिन पूर्व ही जेल से रिहा होकर आई थी। दबंग महिला ने बागपत जनपद के साथ-साथ शामली, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर सहित विभिन्न जनपदों में सैकड़ों लोगों के खिलाफ रेप का प्रयास करने के झूठे मुकदमे दर्ज कराए थे। ओर मामले में फैसला करने की एवज में मोटी रकम वसूल करती थी। पीड़ित बस चालक ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देते हुए उक्त महिला के खिलाफ जांच कर कठोर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *