
जमीन और मकान के मालिकाना हक पाने को लेकर किन्नरो के दो पक्षों के बीच भारी हंगामा

सूचना पर पहुंची पुलिस ने भारी मशक्कत के बाद मामला कराया शांत
विकासनगर /देहरादून, (कुलदीप पंडित ) गुरु किन्नर की मौत के बाद वारिसाना हक पाने के लिए किन्नरो के दो गुटों में भारी हंगामा हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किन्नरो के दोनों गुटों को शांत कर पूरे मामले की तफतीश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार पूरा मामला विकास नगर के कल्याणपुर हसनपुर गांव का है। जहां कुछ समय पूर्व गुरु मीणा किन्नर की लम्बी बीमारी के बाद मौत हो गई थी। गुरु मीणा किन्नर की संपत्ति पर मालिकाना हक पाने के लिए बिंदु किन्नर ने अपना दावा पेश किया था।और देहरादून की किन्नर रजनी रावत पर संपत्ति कब्जाने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। आरोप है की ज़ब तक गुरु मीणा किन्नर जिन्दा थी तब तक रजनी रावत का इस क्षेत्र से कोई मतलब नहीं था, लेकिन गुरु मीणा किन्नर का शरीर पूरा होते ही रजनी रावत ने उनकी संम्पत्ति पर जबरन कब्जा कर लिया, और उनके क्षेत्र में बधाई लेनी भी शुरू कर दी। जबकि बिंदु के नाम गुरु मीणा किन्नर ने वसीयत कर दी थी। हालांकि 31 वर्षो से मीणा किन्नर के साथ बिंदु रही है, और उनकी सेवा करती रही है। कुछ समय पूर्व भी सम्पत्ति पर कब्जा करने के लिए दोनों के बिच संघर्ष हो गया था। जिसमे पुलिस ने कार्यवाही करते हुए दोनों पक्ष के एक दर्जन से अधिक लोगो पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी थी। उस समय दोनों पक्षों के बिच समझौता हो गया था। लेकिन देर रात सम्पत्ति पर मालिकाना हक पाने के लिए दोनों पक्ष आमने सामने आ गए। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया और पुरे मामले की तफतीश शुरू कर दी।



